1 साल में 121 करोड़ के विकास कार्य धरातल पर उतार जनता के हीरो बने बाली, काम की बदौलत काशीपुर को मिली नई पहचान

खबर शेयर करें -

 

Oplus_131072

राजू अनेजा, काशीपुर।“काशीपुर का विकास सिर्फ नगर निगम या सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक की सहभागिता का परिणाम है”—यह कहना है नगर निगम महापौर दीपक बाली का, जिन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए बताया कि किस तरह सेवा, विकास और विश्वास के सूत्र पर चलते हुए काशीपुर ने बीते एक साल में विकास की नई पहचान बनाई।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि 7 फरवरी 2025 से 7 फरवरी 2026 के बीच नगर निगम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शहर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 121 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य धरातल पर उतारे गए और 792 सड़कों का निर्माण कराकर शहर के हर वार्ड को जोड़ने का काम किया गया।
“हमारा लक्ष्य सिर्फ निर्माण नहीं, बल्कि जनता का भरोसा जीतना था,” महापौर ने कहा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1139 पात्र परिवारों को आवास दिया गया, जबकि पीएमएवाई शहरी 2.0 में आवेदनों की संख्या में 78 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के जरिए रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाया गया।
नागरिक सुविधाओं को लेकर महापौर ने कहा कि शहर में हाई-टेक शौचालय, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, 5000 नई स्ट्रीट लाइट, नए बस स्टॉप और संपत्ति दाखिल-खारिज शुल्क में राहत जैसे फैसले लिए गए, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिला।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नगर निगम द्वारा संचालित पांच आरोग्य केंद्रों से अब तक 3700 से अधिक नागरिकों को परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। वहीं एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के माध्यम से 1612 निराश्रित कुत्तों का उपचार व टीकाकरण किया गया।
स्वच्छता को लेकर महापौर ने कहा कि घर-घर कचरा संग्रह, 40 हजार मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन और AI आधारित कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से शहर की तस्वीर बदली है। “पर्यावरण मित्रों की मेहनत से काशीपुर आज पांडिचेरी के बाद देश का दूसरा शहर बन गया है, जहां रात तीन बजे तक सफाई होती है,” उन्होंने कहा।
आगामी योजनाओं पर बोलते हुए महापौर दीपक बाली ने बताया कि चौराहों का सौंदर्यीकरण, हाई-टेक मार्केट, वेंडिंग जोन, गिरिताल झील परियोजना, ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और हरित क्षेत्रों का विकास जैसे प्रोजेक्ट काशीपुर को भविष्य का शहर बनाने की दिशा में हैं।
महापौर ने अंत में कहा, “अगर आज जनता मुझे हीरो मान रही है, तो उसका कारण मेरा नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन, नगर निगम की टीम और काशीपुर की जागरूक जनता है।”

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: लापता युवती बिजनौर से बरामद; आरोपी सुहैल गिरफ्तार, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें