धारचूला : एलागाड़ जुम्मा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन से 50 मीटर सड़क ध्वस्त, रुदिला के पास सड़क बंद
पिथौरागढ़ के धारचूला में एलागाड़ जुम्मा गांव को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की सड़क पर मंगलवार दोपहर भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने से ऐसा लगा मानों पूरा पहाड़ ही सड़क पर आ गिरा हो।

इसके चलते रुदिला के पास सड़क बंद हो गई है। गनीमत रही कि इस दौरान इस जगह पर कोई आवाजाही नहीं हो रही थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान सड़क से कुछ दूरी पर खड़े लोगों ने भूस्खलन का वीडियो भी बनाया।
उधर, मलबा आने से 50 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई है। जिससे जुम्मा गांव के ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। पीएमजीएसवाई के प्रभारी ईई किशन सिंह एरी ने बताया की बुधवार को नुकसान का आकलन किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

