हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू, जानिए कितना है किराया, दूरी और क्या रहेगा समय

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी :परिवहन निगम की ओर से अयोध्या के लिये नई बस सेवा शुरू की गई है। काठगोदाम डिपो की ओर से बस का संचालन किया जा रहा है। बस हल्द्वानी स्टेशन से बीते गुरुवार रात 8:30 बजे अयोध्या के लिये रवाना हुई। यही बस  शुक्रवार को अपराह्न 3:30 बजे अयोध्या से हल्द्वानी के लिये वापस लौटेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव

अभी तक अयोध्या के लिये कोई भी सीधी बस सेवा यहां से संचालित नहीं थी जिस कारण अयोध्या जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अयोध्या के लिये बस का संचालन शुरू किये जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बस 532 किमी. की दूरी तय करेगी जिसका किराया 745 रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी

बस बरेली-लखनऊ-फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष मनोज भट्ट ने बताया कि यूनियन की ओर से समय-समय पर अयोध्या के लिये बस चलाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया है। काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से कुमाऊं के सभी यात्रियों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad