रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले यात्री हो जाएं सावधान, राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अंतर्गत चुने गए उत्तराखंड के 5 रेलवे स्टेशनों में 10 से 13 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान
Passengers who litter the railway station should be careful, a special campaign will run from April 10 to 13 at 5 railway stations of Uttarakhand selected under the National Green Tribunal
राजू अनेजा,काशीपुर ।रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले सावधान हो जाइए स्टेशन परिसर पर गंदगी फैलाने वालों पर रेलवे प्रशासन अब सख्ती के मूड में दिखाई दे रहा है जिसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के ई..एन.एच.एम. विभाग द्वारा मंडल के राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अंतर्गत उत्तराखंड के 5 रेलवे स्टेशनों को चुना गया है इसके तहत अब काठगोदाम, हल्द्वानी, रुद्रपुर सिटी लालकुआं और काशीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत 10 से 13 अप्रैल, 2023 तक विशेष अभियान चलाकर स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस कार्य हेतु मंडल पर अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को नामित किया गया है, जोकि वाणिज्य एवं रेल सुरक्षा बल के सहयोग से स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों को जागरूक करने के उपरांत विधिक कार्यवाही करेंगे।

