डीडीहाट विधानसभा सीट से सीएम धामी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज, चुफाल ने बताया निराधार चर्चाएं

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: डीडीहाट विधानसभा इन दिनों सुर्खियों में है. दरअसल, सीएम पुष्कर धामी का पैतृक गांव इसी विधानसभा में आता है. ऐसे में चर्चाएं जोरो पर हैं कि सीएम धामी डीडीहाट सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं, हालांकि इस सीट पर बीजेपी के कद्दावर नेता बिशन सिंह चुफाल पिछले 25 सालों से काबिज हैं.

डीडीहाट विधानसभा से सीएम पुष्कर धामी के चुनावी समर में उतरने की चर्चाएं लगातार जोर पकड़ रहीं हैं. असल में इन चर्चाओं को इसलिए हवा मिल रही है क्योंकि, सीएम धामी डीडीहाट के हड़खोला गांव के रहने वालें हैं. वहीं, जब इस बारे में स्थानीय विधायक और वर्तमान में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल से बात की गई तो उन्होंने इन चर्चाओं को सिरे से खारिज किया. चुफाल की मानें तो कुछ लोग सोशल मीडिया में बिना आधार की अफवाह फैला रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

बता दें कि डीडीहाट विधानसभा में यूपी के दौर से ही भाजपा नेता बिशन सिंह चुफाल कमल खिलाते आ रहे हैं. चुफाल उत्तराखंड बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं. सीएम को छोड़ दे तों सूबे की सियासत के सभी बड़े ओहदों पर चुफाल रह चुके हैं.

कांग्रेस भी कर रही जीत का दावा: राज्य बनने के बाद से ही डीडीहाट ही इकलौती ऐसी सीट है, जहां पंजे की पकड़ कभी इतनी मजबूत नहीं हुई कि वो जीत में तब्दील हो सके. हालांकि, कांग्रेस भी इस सीट पर जीत का स्वाद चखने के लिए रात-दिन एक किए हुए है. कांग्रेसी विधायक हरीश धामी का कहना है कि डीडीहाट में कांग्रेस मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाती आ रही है. इस बार कांग्रेस जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है.
यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"