राजू अनेजा,लालकुआं।जिला अधिकारी वंदना सिंह ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अंतर्गत संचालित दुग्ध अवशीतन केंद्र हैडिया गांव भीमताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी द्वारा दूग्ध अवशीतन केंद्र प्लांट मशीनरी का बारीकी से निरीक्षण कर किस तरह से दूध को ठंडा किया जाता है उसकी जानकारी ली गई इस दौरान जिलाधिकारी ने पर्वतीय क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध अवशीतन केंद्र के माध्यम से हो रहे हो लाभ की जानकारी लेते हुए दुग्ध उत्पादकों की किसी भी तरह की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण के आदेश दूग्ध संघ अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा विगत वर्ष प्राकृतिक आपदा मैं अतिवृष्टि के चलते अवशीतन केंद्र की नदी छोर की सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से अवशीतन केंद्र को उत्पन्न हो रहे खतरे से अवगत कराया गया। जिस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग को आगणन तैयार कर उपलब्ध कराने के मौके पर ही निर्देश दिए गए। जिला अधिकारी के दूग्ध अवशीतन केंद्र भ्रमण पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, प्रभारी अधिकारी प्रशासन डॉ कुमार अजीत सिंह, प्रभारी विद उमेश पढालनी, प्रभारी विपणन संजय भाकुनी, प्रभारी पर्वतीय क्षेत्र सुभाष बाबू,वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक डॉ. अमृतलाल श्रीवास्तव, प्रभारी पी एंड आईं मोहन जोशी, प्रभारी ए एच डॉ रमेश मेहता, प्रभारी एमआईएस पी.एस खत्री, पूरन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ताजा खबर
- महंगाई की मिठास: 15 दिनों में 17 रुपये तक महंगी हुई चीनी, गुड़ और मिश्री के दामों में भी भारी उछाल; त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बिगड़ा
- हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश
- भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
- स्वास्थ्य लाभ के बाद फिर सक्रिय हुए पूर्व सीएम हरीश रावत: दिल्ली में CWC की बैठक में हुए शामिल, गणेश गोदियाल बोले- आगामी चुनाव और संगठन पर जारी रहेगा मंथन
- रुद्रपुर में सड़क हादसा निकला सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में पर्दाफाश
- गंगनहर किनारे मिली महिला की लाश का पुलिस ने किया खुलासा: सौतेली बेटी और प्रेमी ने ही चाकू से गला काटकर की थी हत्या, दोनों गिरफ्तार
- उत्तराखंड भाजपा ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल: सभी 19 सांगठनिक जिलों के लिए नए प्रभारी व सह-प्रभारी घोषित; महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद सूची जारी
- नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा
- रक्षाबंधन पर धामी सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा: 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करेंगी महिलाएं
- श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश

