बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सेंचुरी पेपर मिल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल, हरीश ने किया स्वागत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल ने विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।


सेंचुरी पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल लालकुआं विधानसभा से पूर्व में बसपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि उनके पुत्र हल्द्वानी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके है। डीएन सुयाल की यूनियन सेंचुरी पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन है। जिसमे हजारों कर्मचारी जुड़े है। इस बार उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को समर्थन देने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को कांग्रेसी प्रत्याशी हरीश रावत ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़े 👉 बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का रण जीतने के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, देखें आप भी
इस दौरान डीएन सुयाल ने कहा कि पूरी लालकुआं विधानसभा के विकास के लिए हरीश रावत का जीतना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र की जनता के साथ ही समर्थकों को कांग्रेसका पक्ष अध्यक्ष मतदान करने की अपील की है। छात्र महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु कबडवाल ने कहा कि डीएन सुयाल द्वारा समर्थन देने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान