माफियाओं पर कारवाई नही करना पड़ा महंगा, सितारगंज में तैनात दरोगा को एसएसपी ने किया सस्पेंड

खबर शेयर करें -

सितारजगंज कोतवाली में तैनात एक दारोगा को भू माफियाओं पर कारवाई नही करना महगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की जमीन पर कुछ भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया था। जब बुजुर्ग अपना उपचार करा वापस लौटा और आरोपियों ने कब्जा नही छोड़ा,पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई।

मामले की जांच और मुकदमा दर्ज होने पर भी दारोगा ने कोई कारवाई नही की। तो एसएसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर मामले की जांच का आदेश दे दिए। एसएसपी का यह आदेश देख विभाग में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

बताते चलें कि कुछ माह पहले एक बुजुर्ग ने एसएसपी ऑफिस आकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह कैंसर पीड़ित है और मार्च 2023 में उपचार कराने दिल्ली गया था। जब वापस लौटा तो वहीं के कुछ भू माफियाओं द्वारा साठ गांठ कर जमीन पर कब्जा कर लिया।

जब इस संबंध में कोतवाली पुलिस से शिकायत की। तो मामले की जांच सितारगंज कोतवाली के दारोगा संजय बोरा को दी गई। मगर दारोगा द्वारा कोई कारवाई नहीं की। बुजुर्ग की आपबीती सुनकर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सितारगंज से करवाई। तो बुजुर्ग के आरोप सही पाए गए और पुनः एसएसपी के आदेश पर अक्टूबर 2023 में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

बावजूद इसके विवेचक दारोगा ने कोई कारवाई नही की। आरोप था कि भू माफिया पीड़ित को डराने और धमकाने लगे। जब बुजुर्ग ने एक बार फिर मामले की शिकायत एसएसपी से की। जिस पर एसएसपी ने दारोगा को कई बार आरोपियों के खिलाफ कारवाई कर गिरफ्तारी का आदेश दिया। आरोप था कि दारोगा द्वारा हमेशा मामले को लेकर गुमराह करते रहे। जिससे खफा एसएसपी मंजूनाथ टीसी से सोमवार को आरोपी दारोगा को सस्पेंड करते हुए जांच का आदेश दे डाला।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी
Ad Ad Ad Ad