नशे की लत ने बनाया चोर, पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिलों के साथ ऐसे 3 लोगों को किया गिरफ्तार जो नशे की पूर्ति करने के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से करते थे मोटरसाइकिल चोरी

Addiction made a thief, police arrested 8 stolen motorcycles along with 3 people who used to steal motorcycles from different cities of Uttarakhand and Uttar Pradesh to meet their drug addiction

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की गई 8 मोटरसाइकीलो के साथ गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं तथा नशे की लत बुझाने के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से मोटरसाइकिल की चोरी करते थे।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया  कि 20 फरवरी को काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने शादी समारोह से चोरी हुई बाइक के संबंध में कुंडा थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था इस मामले में पुलिस ने अम्लीय कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे जिसका पीछा करने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया पकड़े गए युवकों के पास से बाइक के कागजात मांगने पर पता चला कि यह बाइक कुंडा थाना में चोरी के आरोप में पंजीकृत है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि यह बाइक उन्होंने शादी समारोह से चोरी करने के अलावा सात अन्य मोटरसाइकिल भी चोरी करने की बात सामने आई है पुलिस ने युवकों द्वारा बताए गए जगह पर पहुंचकर सात अन्य मोटरसाइकिलो को भी बरामद कर लिया है ।

यह भी पढ़ें 👉  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन जनसेवा और संघर्ष की मिसाल : अलका पाल

जानकारी पर आरोपियों ने अपना नाम नितिन कुमार उर्फ विक्की पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी पूरनपुर नादेही चीनी मिल थाना जसपुर दूसरा गौतम कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी पूरनपुर एससी मोहल्ला थाना जसपुर व तीसरा जैनूल आबदीन पुत्र जबरूद्दीन निवासी ग्राम बैलजूड़ी थाना कुंडा बताया है पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ जांच पड़ताल में पता चला है कि उत्तराखंड व् उत्तर प्रदेश के कई थानों में इनके खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं सभी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी पुलिस टीम में कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक मनोहर चंद, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, गिरीश पाटनी, त्रिलोक सिंह, नरेश चौहान, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड से हटेगा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़ा: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी का चयन; जल्द होगा अनुबंध
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी पहल: सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा 'डायरेक्ट एडमिशन'; प्राविधिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स के बीच त्रिपक्षीय MoU