लालकुआं कोतवाली के सामने नशे में धुत युवक ने काटा हंगामा, ट्रैफिक को भी किया बाधित

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली गेट के ठीक सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक ने शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा किया. युवक ने नशे में यातायात भी रोक दिया और वाहनों के आगे लेट गया. शराबी युवक के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पूरा मामला शनिवार देर शाम का है. जहां लालकुआं कोतवाली गेट के ठीक सामने हाईवे पर शराब के नशे में एक युवक ने सड़क पर जमकर हंगामा काटा. इस दौरान नशे में टल्ली युवक वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी गाली गलौज कर रहा था. युवक द्वारा हंगामा करता देख पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे उसको उठाकर कोतवाली के अंदर ले गए. जहां युवक ने कोतवाली में भी हंगामा किया. युवक के हंगामे के बीच मौक पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  हरीश पनेरू का 'शुद्धि' अभियान: 2027 चुनाव से पहले घर-घर बांटेंगे गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा; शराब के बहिष्कार की अपील

इसी दौरान स्थानीय लोगों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर दिया जो की अब वायरल हो रहा है. प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि युवक शराब के नशे में घुत था. जो हाईवे के बीच सड़क पर लेटकर यातायात को बाधित कर रहा था. युवक के हंगामा के बीच काफी देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चोरों के निशाने पर अब गैस सिलिंडर; बंद मकान से दो बार में उड़ाए 3 सिलिंडर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे उठाकर कोतवाली के अंदर ले गए. जहां पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम और पता की जानकारी दी. पुलिस ने युवक को हवालात में डाला तो कुछ देर बाद उसका नशा उतरा. जिसके बाद पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया. बताया जा रहा कि युवक लालकुआं में मजदूरी करता है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आँख के ऑपरेशन के बाद श्रमिक की मौत; 8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप