उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी क्षेत्रों में आज से शुष्क मौसम, बढ़ेगा तापमान; पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज (6 जून, शुक्रवार) से राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

गुरुवार का मौसम:

गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटक धूप खिली रही, हालांकि इस दौरान बादल भी मंडराते रहे। मैदानी क्षेत्रों में जहां तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हुई, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ तो करो साहब !अब शिक्षा के क्षेत्र में फिसड्डी हो रहा आपका काशीपुर, 70% स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं, ‘प्रभारी सिस्टम’ के भरोसे बच्चों का भविष्य”

देहरादून का हाल:

देहरादून में गुरुवार को चटक धूप खिलने से पारे में 6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि, अब भी तापमान सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस कम है। शाम के समय कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, जबकि दोपहर में धूप ने तपिश बढ़ाई। ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली। देहरादून में सुबह और शाम का मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मामा की शादी में पसरा मातम: सरयू नदी में नहाते समय डूबी 10 वर्षीय मासूम, पल भर में बदलीं खुशियां

पर्वतीय क्षेत्रों और चारधाम यात्रा का मौसम:

पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। चारधाम यात्रा मार्गों पर दिनभर आंशिक बादल मंडराते रहे, और धूप व बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। आज से पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: स्नोव्यू में खाई में गिरने से वन कर्मी की दर्दनाक मौत; मौत की वजह को लेकर जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के दावों में उलझा मामला

आगामी दिनों का पूर्वानुमान:

मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। चारधाम में भी आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी की आशंका बनी रहेगी।