भारी बारिश की संभावना के चलते डीएम नैनीताल ने जिले के स्कूल कॉलेजों में गुरुवार 4 जुलाई को फिर घोषित किया अवकाश

खबर शेयर करें -

मोसम विभाग का बारिश पर अलर्ट के बाद प्रशासन भी एक्टिव मोड पर आ गया है। आईएमडी की ओर से भारी बारतश की चेतावनी के बाद उत्तराखंड के दो जिलों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत भी दी है।

आईएमडी की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के बाद नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में 4 जुलाई को स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। वार्ता रिपोर्ट के अनुसार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को भारी बारिश का अंदेशा जताने के साथ ही ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  घरेलू गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक जरूर करा लें e-KYC, लापरवाही पर बंद हो सकती है सिलेंडर की आपूर्ति

ऐसे में छात्रों की सुरक्षा की खातिर दोनों जिलों में आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ ही कक्षा एक से 12 तक के सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अपर जिलाधिकारी फिंचाराम की ओर से कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

मौसम विभाग का इन जिलों में भारी बारिश पर अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश पर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पांच जुलाई तक कुमाऊं मंडल के जिलों में भारी से बहुत भारी और गढ़वाल मंडल में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को भी मैदानी-पहाड़ी इलाकों में जमकर बारिश हुई।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश और अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और यूएसनगर में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 3 दिन आफत की बारिश का अलर्ट: 9 से 11 अगस्त तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज व येलो अलर्ट

उधर, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। यहां आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज दौर की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में भी बारिश की संभावना है, यहां के लिए येलो अलर्ट रहेगा।

Ad