सचिन के प्रयासों से गढ़ीनेगी को मिल रही विकास की नई उड़ान ! अब ₹92.69 लाख की योजनाओं से बदलेगी नगर पंचायत की तस्वीर

खबर शेयर करें -

 

सचिन के प्रयासों से गढ़िनेगी में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

 

 

राजू अनेजा, लालकुआं।नगर पंचायत गढ़ीनेगी इन दिनों तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। क्षेत्र में लगातार स्वीकृत हो रही योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर भाजपा नेता सचिन बाठला की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में ₹92.69 लाख की विकास योजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग इसे गढ़ीनेगी के लिए नई शुरुआत मान रहे हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी और सांसद अजय भट्ट का जताया आभार

भाजपा नेता सचिन बाठला और नगर पंचायतवासियों ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami तथा सांसद Ajay Bhatt का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
सचिन बाठला ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के चलते छोटे क्षेत्रों तक विकास की किरण पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि गढ़ीनेगी को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे सचिन बाठला

गढ़ीनेगी में सचिन बाठला तेजी से युवाओं की पहली पसंद बनकर उभर रहे हैं। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी, जनता के बीच लगातार मौजूदगी और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर रवैये ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है।
राजनीतिक गलियारों में भी उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी उनके व्यवहार और कार्यशैली की खुलकर सराहना कर रही हैं।

हर वर्ग को साथ लेकर चलने की शैली से बढ़ी लोकप्रियता

स्थानीय लोगों का कहना है कि सचिन बाठला की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह हर वर्ग को साथ लेकर चलते हैं। क्षेत्र में होने वाले सामाजिक, धार्मिक और जनहित के कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय मौजूदगी रहती है।
गरीबों की मदद से लेकर जनसमस्याओं के समाधान तक वह लगातार सक्रिय रहते हैं, जिसके चलते उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कूड़े के खिलाफ बाली की अनोखी स्ट्राइक ! जहां लगता था कूड़े का ढेर, अब वहां गूंजेगा स्वच्छता का संदेश “कचरा ना फेंके इधर-उधर, यह शहर भी है आपका घर”

 

सड़क, नाली, पेयजल और सफाई जैसे मुद्दों पर लगातार सक्रिय

क्षेत्रवासियों के अनुसार सचिन बाठला लंबे समय से गढ़ीनेगी की मूलभूत समस्याओं को लेकर गंभीरता से काम कर रहे हैं। सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क बनाए रखते हैं।
यही वजह है कि अब गढ़ीनेगी में विकास कार्य धरातल पर दिखाई देने लगे हैं और लोगों को बदलाव का एहसास होने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  आज से शुरू हो रहा 'नौतपा': देश भर में आसमान से बरसेगी आग, दिल्ली-UP में पारा 50°C के करीब; उत्तराखंड में मौसम के दो रूप—मैदानों में हीटवेव तो पहाड़ों में बारिश का अलर्ट

 

प्रदेश के बड़े नेताओं से मजबूत तालमेल का मिल रहा लाभ

राजनीतिक जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री धामी समेत प्रदेश भाजपा के कई कद्दावर नेताओं से सचिन बाठला के मजबूत संपर्क का सीधा लाभ गढ़ीनेगी को मिल रहा है। विकास योजनाओं की लगातार स्वीकृति से क्षेत्र में भाजपा की पकड़ भी मजबूत होती दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह विकास कार्यों की गति बनी रही तो आने वाले समय में गढ़ीनेगी एक मॉडल नगर पंचायत के रूप में नई पहचान बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज से शुरू हो रहा 'नौतपा': देश भर में आसमान से बरसेगी आग, दिल्ली-UP में पारा 50°C के करीब; उत्तराखंड में मौसम के दो रूप—मैदानों में हीटवेव तो पहाड़ों में बारिश का अलर्ट