लालकुआं : बहन की मौत के सदमे में मल्टीनेशनल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता निवासी और लखनऊ में एक मल्टीनेशनल कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर कार्यरत तथा वहाँ मॉल चलाने वाले दीपक तिवारी (दीप तिवारी) (उम्र 59 वर्ष) का आकस्मिक निधन होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में अतिक्रमण व बिजली मीटर विवाद में घायल युवक की मौत; परिजनों का कोतवाली में जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने बढ़ाई हत्या की धारा

📰 निधन का कारण

 

  • मृत्यु: दीपक तिवारी का निधन लखनऊ के वेदांता हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने से आज (शनिवार, 29 नवंबर 2025) सुबह तड़के हो गया।

  • सदमा: पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दो दिन पूर्व हृदयाघात होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पता चला है कि सात दिन पूर्व उनकी छोटी बहन मनीषा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था, जिसकी खबर से वह गहरे सदमे और टेंशन में थे।

  • अंतिम संस्कार: उनकी शवयात्रा आज, शनिवार 29/11/25 को सुबह ठीक 8 बजे चित्रशिला घाट, रानीबाग प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी; देर रात ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत की आशंका

दीपक तिवारी अपने पीछे दो बेटियों और धर्मपत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों का समय बदला; हीट वेव के चलते सुबह 7 से 11:30 बजे तक लगेंगे स्कूल