लालकुआं: स्टोन क्रेशर के पास डंपर-बाइक की भिड़ंत, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: आज दोपहर नगर के एक स्टोन क्रेशर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्टोन क्रेशर में आरबीएम (नदी बजरी रेत) डालने आए एक डंपर और बजरी कंपनी की ओर जा रही बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई। बजरी कंपनी लालकुआं निवासी सूरजपाल कश्यप (उम्र 40 वर्ष), जो भगवती मंदिर के पास चाट का ठेला लगाते हैं, अपने 13 वर्षीय बेटे अनुज कश्यप के साथ बाजार से सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। हल्द्वानी स्टोन क्रेशर के मुख्य द्वार के पास उनकी बाइक की डंपर से टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं और हल्दूचौड़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन: शराब की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची SDM, ओवररेटिंग पर पकड़ी चोरी

हादसे के बाद पिता सूरजपाल और बेटे अनुज कश्यप गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले जाया गया, जहाँ से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: ग्राहक बनकर शराब खरीदने पहुंचे SDM, ओवररेटिंग पर कसा शिकंजा; छिपाई गई रेट लिस्ट

यह दुर्घटना सड़क सुरक्षा के प्रति एक बार फिर सतर्कता बरतने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।


यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हाईवे 309 पर बेकाबू स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण भिड़ंत: शादी के चार महीने बाद ही उजड़ा सुहाग, पति की मौत, पत्नी हायर सेंटर रेफर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad