सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक के गश खाकर गिरने से मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:  सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा मरीज गश खाकर फर्श पर गिर गया, जिससे युवक की मौत हो गई. परिजनों ने तीन दिन पहले ही युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था. बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी था, जिस कारण घर में पारिवारिक कलेश होता था. कलेश से परेशान होकर युवक ने जहर गटक लिया था

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

गुरुवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मुक्तेश्वर निवासी 38 वर्षीय खीमराम अस्पताल में गश खाकर गिर गया. गिरते ही खीमराम ने दम तोड़ दिया. तीन दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने के बाद खीमराम को भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत ठीक हो रही थी. लेकिन शौचालय जाने के दौरान अस्पताल परिसर में अचानक खीमराम गश खाकर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई.

मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्य ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद मृतक शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गया था.
यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत