बड़ी खबर,उत्तराखंड के बहुचर्चित पेपर लीक घोटाले में जेल में बंद आरोपी के घर पर ई डी ने की छापेमारी

Big news, ED raids house of jailed accused in Uttarakhand's famous paper leak scam

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। उत्तराखंड के बहुचर्चित पेपर लीक घोटाले को लेकर धामी सरकार बेहद सख्त दिखाई दे रही है। आज सुबह पेपर लीक घोटाले को लेकर जेल में बंद आरोपी के काशीपुर स्थित निवास पर दिल्ली से पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारकर तमाम दस्तावेज की  गहनता से जांच की। आरोपी संदीप शर्मा के जसपुर और ठाकुरद्वारा में आयुर्वेदिक और पैरामेडिकल सहित तीन कालेज बताये जा रहे हैं जिसको लेकर टीम सुबह से जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सचल दल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मानिला का किया औचक निरीक्षण: परीक्षा व्यवस्थाएं पाईं दुरुस्त, प्रवेश संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित

मंगलवार को काशीपुर के मानपुर रोड स्थित आवास पर दिल्ली से आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सुबह करीब 6 बजे से कार्यवाही शुरू की । संदीप शर्मा को पिछले वर्ष सितम्बर माह में उत्तराखण्ड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया था। संदीप शर्मा पर आरोप था कि उसने अन्य के साथ मिलकर गाजियाबाद के फ्लैट में ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार के कई अभ्यर्थियों को यूकेएसएसएससी परीक्षा का प्रश्नपत्र हल कराया था। संदीप शर्मा के जसपुर और ठाकुरद्वारा में आयुर्वेदिक और पैरामेडिकल सहित तीन कालेज बताये जा रहे हैं। संदीप जेल में बंद है। आज ईडी की टीम ने मानपुर रोड पर प्रकाश रेजीडेंसी स्थित उसके आवास डी-26 पर बेनामी सम्पत्ति की जांच हेतु छापामारी शुरू की। बताया जा रहा है छापामारी के दौरान टीम को ऐसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं जिसको लेकर टीम सघन जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस का बड़ा सवाल—‘जिन VIP नामों का जिक्र हुआ, जांच में उनका क्या हुआ?’