काशीपुर: उधम सिंह नगर में दवा फैक्ट्री पर ED की छापेमारी से हड़कंप

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में आज एक दवा फैक्ट्री पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल, छापेमारी में क्या-कुछ बरामद हुआ है या किस मामले में यह कार्रवाई की गई है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ग्राम कुंडा में स्थित सोल हेल्थ केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक एलोपैथिक दवा निर्माता कंपनी में ईडी की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की। ईडी टीम ने फैक्ट्री में प्रवेश करते ही गेट बंद कर दिए, और यहाँ तक कि स्थानीय कुंडा थाना पुलिस को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में झमाझम बारिश, पौड़ी-पिथौरागढ़ समेत 3 जिलों में 'यलो अलर्ट' जारी

यह कंपनी लगभग 20 सालों से एलोपैथिक दवाइयों का निर्माण कार्य कर रही है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह कंपनी अपने कार्यों में कोई अनियमितता या अवैध गतिविधि में शामिल थी?


20 दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई, नाम पट्टिका भी नहीं

दिलचस्प बात यह है कि करीब 20 दिन पहले भी इसी दवा कंपनी पर पर्यावरण विभाग ने छापेमारी की थी और इसे अवैध गतिविधियों में शामिल पाया था। उस समय भी फैक्ट्री मालिक विभाग को कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' आज, लालकुआं में जुटेंगे दिग्गज, इन 10 बड़े मुद्दों पर हुंकार

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दवा कंपनी के गेट पर कोई साइन बोर्ड या दीवार पर नाम लिखा हुआ नहीं है। सालों से यह कंपनी इसी तरह संचालित हो रही थी, जिस पर आज तक किसी ने सवाल नहीं उठाए थे। ईडी की इस छापेमारी के बाद अब इस कंपनी के संचालन और पिछली अनियमितताओं को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, वीडीओ पर भी गिरेगी गाज

ईडी की जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।


Ad