थराली इलाके में घर में आग लगने से बुर्जुग महिला की मौत

खबर शेयर करें -

थराली: रैन गांव में देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई. आग लगने से मकान में रहने वाली महिला (58) की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. साथ ही घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के काफी देर बाद ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी. ग्रामीणों के पहुंचने तक मकान पूरा जल गया था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1.30 बजे रैन गांव में काशी देवी पत्नी स्वर्गीय चन्द्र सिंह के मकान में अचानक आग लग गई थी. ग्रामीणों को जबतक आग लगने की भनक लगी, तब तक मकान जल चूका था. जिस कारण उस मकान में अकेले रह रही काशी देवी की अंदर ही जलकर मौत हो गई हैं. जबकि घर में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और दूसरे मकानों तक फैलने से रोका. बता दें कि, काशी देवी अपने घर में अकेली रहती थी, उनका बड़ा बेटा भारतीय सेना में है और छोटा बेटा होटल में जॉब करता है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

मौके पर पहुंचे थराली थानाध्यक्ष बृज मोहन राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है. हालांकि ग्रामीणों के अनुसार आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad