हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में नवजात पौत्री को देखने आई बुजुर्ग महिला की सदमे से मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी एक बुजुर्ग महिला नवजात पौत्री को देखने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची तभी बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जब बुजुर्ग महिला को देखा तो लेकिन कुछ ही देर में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मजिस्ट्रेट की अनुमति पर पोस्टमार्टम के बिना ही शव परिजनों को सौंप दिया गया है. प्रथम दृष्टया में डॉक्टर सदमे को मौत की वजह बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर

जानकारी के मुताबिक उधमसिंह नगर के रुद्रपुर एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी मौसी 60 वर्षीय यूपी के रामपुर में रहती थी.उनकी बेटी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुई थी, बीते दिन बुजुर्ग की बेटी ने बच्ची को जन्म दिया. जिसके बाद बुजुर्ग महिला नवजात पौत्री को देखने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची थी, लेकिन अस्पताल में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई.

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल; डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को देखा तो थोड़ी देर में ही महिला ने दम तोड़ दिया.बताया जा रहा है कि परिजनों ने उसको ऑपरेशन से बेटी पैदा होने के बाद कहीं. ऑपरेशन होने की बात सुनकर उन्हें सदमा लगा था. महिला की मौत के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, लेकिन पुलिस की जांच और मजिस्ट्रेट के अनुमति के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन
Ad Ad Ad Ad