काशीपुर में कल इन क्षेत्रों में दिनभर बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।कल 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) को काशीपुर शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के अनुसार 33/11 केवी उप केंद्र पक्काकोट की 33 केवी विद्युत लाइन के अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति का 46वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न, 23 लाख का बजट पारित

इस दौरान पक्‍का कोट, अल्ली खां, काजीबाग, खालसा, गौतम नगर, मुरादाबाद रोड, थाना साबिक, किला एवं पक्काकोट क्षेत्र की आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में जिन्नात’ के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपए की ठगी के खेल को आईटीआई पुलिस ने किया खत्म,तीन शातिर गिरफ्तार

विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य समय से निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।