तराई पश्चिमी वन विभाग के आमपोखरा रेंज में रेल से टकराकर हाथी की मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर : तराई पश्चिमी वन विभाग के आमपोखरा रेंज में रेल से टकराकर एक हाथी की मौत हो गई। वन कर्मियों के अनुसार हाथी रात के समय ट्रेन से टकराया था। फिलहाल हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

आमपोखरा रेंज के 64 नंबर गेट के पास रेलवे लाइन के समीप एक हाथी का बृहस्पतिवार सुबह शव मिला। हाथी का शव मिलने के बाद वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। मृत नर हाथी की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। हाथी के शव पर रेल से टकराने की निशान मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में कुमाऊं वॉटर पार्क का धमाकेदार ऑफर, “बाय 1 गेट 1 फ्री” से बढ़ेगी रौनक

तराई पश्चिमी वन विभाग के एसडीओ प्रदीप धोलाखंडी ने बताया कि बुधवार रात के समय किसी रेल से हाथी टक्करा गया। हाथी पटरी से 50 मीटर की दूरी पर गिरा पड़ा मिला। इस संबंध में रेलवे विभाग से संपर्क किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: मुख्य बाजार में तेज रफ्तार वाहन ने ली बुजुर्ग की जान; सब्जी लेकर घर लौट रहे कुंवर सिंह गड़िया की मौत, क्षेत्र में शोक
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर अतिक्रमण विवाद: बस्तियों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे विधायक; मशाल जुलूस और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पुनर्वास की उठी मांग