छोटा राजन गैंग का गुर्गा हल्द्वानी से गिरफ्तार, डेढ़ साल से था फरार

खबर शेयर करें -

मुम्बई में पत्रकार जेडे के हत्यारे दीपक सिसोदिया को सोमवार को एसटीएफ ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सिसोदिया छोटा राजन गैंग का गुर्गा है।

दीपक सिसोदिया को वर्ष 2011 में मुंबई में मिड डे अखबार के पत्रकार जेडे की हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारवास की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: नन्हे-मुन्नों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, प्रबंधक कमलेश पाठक ने दिया संस्कारयुक्त शिक्षा का संदेश

जनवरी में पैरोल पर आया था बाहर

इसके बाद सजायाफ्ता दीपक पिछले साल जनवरी में पैरोल पर बाहर आकर हल्द्वानी में छिप गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस भी उसकी खोज में यहां पहुंची थी, लेकिन वह यहां नहीं मिला था। पुलिस ने हल्द्वानी में दीपक पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। साथ ही नैनीताल पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था। सोमवार को एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान मनीषा मलवाल ने दुर्गापालपुर परमा को दी सौगातें: गरीब परिवारों को बांटे पंखे, सार्वजनिक स्थानों पर लगाईं बेंच और सेफ्टी मिरर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी के मायके से न लौटने पर प्लंबर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र की घटना; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया