बिन्दुखत्ता के भूमिया मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा

खबर शेयर करें -

बिन्दुखत्ता: घोड़ानाला स्थित श्री भूमिया मंदिर एवं मां भगवती मंदिर घोड़ानाला में भव्य कलश यात्रा के साथ मां भगवती व बजरंग बली की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसके बाद भजना संध्या का आयोजन किया गया।
सोमवार को मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व पूर्व विधायक नवीन दुमका ने किया। जिसके बाद कलश यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भ्रमण के बाद वापस मंदिर परिसर में पहुंचे। जिसके बाद धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस दौरान दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, भरत नेगी, भाजपा नेता हेमंत नरूला, पवन चौहान, महेश जोशी, नारायण नाथ, जगदीश जोशी, गोविंद जीना, बिशन दत्त जोशी, पूरन तिवारीसमेत तमाम लोग मौजूद थे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया की तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत मंगलवार आज अंखंड रामायण के बाद बुधवार को हवन यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन