उत्तराखंड में आज भी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय जिलों में भारी वर्षा की संभावना

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इस बारिश से तापमान में भी अच्छी गिरावट दर्ज की गई है, और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों से सचेत रहने की अपील की है।


किन जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

देहरादून मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जनपदों के अधिकांश स्थानों पर, और राज्य के शेष जनपदों के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने का अंदेशा है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

  • येलो अलर्ट: नैनीताल, चमोली, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है, जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें 👉  बाली की पैरवी पर धामी ने दिखाई दरियादिली, पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों को 150% से 15% शुल्क की बड़ी राहत!

राजधानी देहरादून का हाल

राजधानी देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा कुछ दौर में होने की संभावना है, वहीं कुछ क्षेत्रों में एक या दो दौर में तीव्र बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/प्रति घंटा) चलने की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना रहती है। ऐसे में, यदि आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें और सुरक्षित रहें।

आपकी राय में, उत्तराखंड में मानसून के जल्दी या देर से आने का कृषि और पर्यटन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Ad