उधम सिंह नगर में इस महिला द्वारा 7 मिनट में तीन बच्चों को जन्म देने से सब हैरान

खबर शेयर करें -

काशीपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर।
शहर के एक मुरादाबाद रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में निकटवर्ती ग्राम बाबरखेड़ा निवासी एक महिला द्वारा एक ही प्रसव में 7 मिनट के अंतराल में तीन बच्चों को जन्म दिया है। चिकित्सालय के एमडी डॉ. विकास गहलौत के अनुसार जज्जा-बच्चा सभी स्वस्थ हैं, अलबत्ता बच्चों का वजन कम होने के वजह से एनआईसीयू में विशेष चिकित्सकीय देखरेख में आयुष्मान योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय आंचल पत्नी मनोज को यहां प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती किया गया था। इस दौरान उसने एक साथ तीन बच्चों-दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया है। तीनों बच्चे दो से पांच मिनट के अंतराल पर पैदा हुए। डॉ.गहलोत के अनुसार एक बच्चा एक किलो 800 ग्राम का है। दूसरी बेटी एक किलो 500 ग्राम और तीसरी बेटी एक किलो 600 ग्राम वजन की है। महिला और उसके तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। स्वास्थ्यकर्मी और नर्स यह देखकर काफी हैरान हैं। सभी की देखभाल और उनका इलाज तीनों बच्चों का जन्म सफल रहा है। इधर बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा