बिरयानी के साथ मांग लिया ‘एक्स्ट्रा रायता’, होटल स्टाफ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

खबर शेयर करें -

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक फेसम रेस्टोंरेंट में कर्मचारियों ने एक ग्राहक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्राहक का कसूर बस इतना था कि उसने बिरयानी के साथ एक्स्ट्रा रायते की डिमांड कर दी थी।

मृतक की पहचान लियाकत के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार रात को पंजागुट्टा स्थित मशहूर मेरिडियन बिरयानी रेस्टोरेंट में घटी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रेस्टोरेंट और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

बार-बार मांग रहा था रायता

सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ग्राहक लियाकत रविवार शाम रेस्टोरेंट में आया और उसने बिरयानी ऑर्डर की। जब उसे बिरयानी परोसी गई तो उसमें रायता नहीं था। लियाकत ने रायता मांगा तो होटल स्टाफ ने इनकार कर दिया। हालांकि, बार-बार रायता मांगने पर होटल कर्मचारियों से लियाकत की बहस हो गई, इससे रेस्टोरेंट का स्टाफ और मालिक नाराज हो गए।

कमरे के अंदर ले जाकर की मारपीट

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

बहस के बाद होटल के कर्मचारी लियाकत को पकड़कर एक कमरे में ले गए और उसके साथ मारपीट करने लगे, जिससे हंगामा मच गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन लेकर चली गई। इसी दौरान लियाकत ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की और फर्श पर गिर गया। जब पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का सामने आया वीडियो

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों समूहों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। एक चश्मदीद ने दावा किया कि लिकायत को होटल के मैनेजर समेत होटल स्टाफ ने बुरी तरह पीटा था। उधर, पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।