बेटी के अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ने पर पिता बना हैवान, करा यह घिनौना काम

रुद्रपुर: जिस पिता को बेटी का रक्षक माना जाता है, जिस पिता को बेटी का अभिमान वह स्वाभिमान माना जाता है, रुद्रपुर स्थित निवासी एक पिता ने इस कथन को पूरी तरह धता बताते हुए अपनी छह साल की बेटी के अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ने पर निर्दयी पिता उसकी पीठ पर पेन घोंपकर उसे जख्मी करता रहा। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गूलरभोज निवासी महिला का विवाह कुछ साल पहले रुद्रपुर निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के बाद दंपती की दो बेटियां हुई। इसी बीच दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच तीन साल पहले तलाक हो चुका है। इसके बाद महिला ने शहर के ही एक अन्य युवक से शादी कर ली। शादी के बाद महिला ने एक और बेटी को जन्म दिया।
यह भी पढें 👉 सप्ताह में तीन दिन खुलेंगी शराब की दुकानें, देखे कोविड कर्फ्यू में मिली क्या क्या राहत
दोनों के बीच कुछ समय तक सबकुछ ठीक चला। इसके बाद पति महिला के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस के अनुसार युवक छह साल की अपनी सौतेली बेटी के लिए कुछ दिन पहले अंग्रेजी सीखने की एक किताब खरीदकर लाया था। किताब दिलाने के बाद वह रोजाना अंग्रेजी पढ़ने को कहता था। अंग्रेजी नहीं पढ़ पाने पर वह उसकी पीठ पर पेन घोंपकर प्रताड़ित करता था। बेटी के चीखने पर भी उसका दिल नहीं पसीजता था। पत्नी के विरोध करने पर वह उसे भी प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा। तीन दिन पहले महिला दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई। रविवार को मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फोटो के साथ वायरल हो रही थी। इसमें बताया गया था कि एक युवक ने अपनी बच्ची की पीठ को पेन से गोदा है। पोस्ट को एक युवा व्यापारी ने देखा तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

