दो बच्चों के बाप ने स्कूल से घर लौट रही नाबालिक को घर छोड़ने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पॉस्को के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत आरोपी की तलाश की शुरू
Father of two children raped a minor girl who was returning home from school, took her to the forest on the pretext of dropping her home, police started searching for the accused, case registered under POCSO
राजू अनेजा, लाल कुआं। यहां एक दो बच्चों के बाप के द्वारा स्कूल से अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही नाबालिक को घर छोड़ने के बहाने जंगल ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय कोतवाली में पहुंचे गौला नदी के पार एक गांव में निवास करने वाले परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी बिंदुखत्ता के एक सरकारी विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है, आज स्कूल की छुट्टी के बाद तीन छात्राएं घर को जा रही थी, जैसे ही वह गौला नदी के पार पहुंची तभी पीछे से मोटरसाइकिल द्वारा आए एक युवक ने उनसे कहा कि वह उन्हें गांव में छोड़ देगा। युवक की बातों में आकर तीनों छात्राएं मोटरसाइकिल में बैठ गई, गांव पहुंचने पर दो छात्रात्रों का घर पहले पढ़ता था, जिन्हें उसने उतार दिया और तीसरी छात्रा को वह घर पहुंचाने के बजाय जंगल की ओर को ले गया।
जहां उसके साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म कर दिया, बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन लालकुआं कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर कोतवाली लालकुआं में देर शाम दी गई। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के लिए उसे हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया तथा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है, तथा आरोपी शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बच्चों का पिता है, जबकि पीड़िता नाबालिक छात्रा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

