रुद्रपुर में देर रात घर में खाना गर्म करते समय अचनाक सिलेंडर में आग लगने से पिता-पुत्र की मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां गैस सिलेंडर लीकेज होने के चलते घर में आग लग गई. इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई. जबकि महिला बुरी तरह से झुलस गई. महिला को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की है. ठाकुर नगर निवासी केदार सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था. केदार अपनी पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ रहता था. सोमवार देर रात को जब वह फैक्ट्री से घर पहुंचा तो गैस पर खाना गर्म करने लगा, तभी अचानक गैस सिलेंडर का पाइप लीकेज होने के कारण घर में आग गई.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

मिनटों में आग पूरे घर में फैल गई. केदार और उसके दो साल का बेटा वंश आग में फंस गए. केदार की पत्नी ने पति और बेटे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो भी आग में झुलस गई और बेहोश होकर वहीं गिर गई. घर में आग लगती देख कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार

यह भी पढ़े 👉 आयुष मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर और प्रोग्राम मैनेजर की भर्ती, जानें सैलरी और योग्यता

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पिता-पुत्र की मौत हो चुकी थी. वहीं महिला बुरी तरह झुलस गई थी, जिसे पुलिस ने सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं महिला का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad