रुद्रपुर: पंतनगर के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले में पंतनगर के पास टांडा के जंगल में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव को जंगल में ठिकाने लगाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच विभिन्न कोणों से कर रही है।


 

शव पर मिले चोट के निशान

 

यह भी पढ़ें 👉  बगैर मुखबिर के आखिर कैसे पहुंचेंगे अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ? आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिसिंग के बीच कमजोर पड़ता सूचना तंत्र! !

शव को सबसे पहले वन विभाग के कर्मचारियों ने देखा था, जिन्होंने पंतनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शव के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिसके आधार पर मृतक की पहचान की जा सके। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं और चेहरे पर भी कुछ चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका और भी पुख्ता हो जाती है।


 

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

 

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा, घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन भी कर दिया गया है। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि मृतक के गले पर निशान मिले हैं और मामला हत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

पुलिस का यह प्रयास है कि जल्द से जल्द हत्यारे को पकड़ा जा सके और इस घटना के पीछे का सच सामने लाया जा सके।


Ad