लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित: दीवान सिंह बिष्ट ने रचा इतिहास, दर्ज की बंपर जीत; प्रकाश कुमार उपाध्यक्ष और महेश भट्ट बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

खबर शेयर करें -

लालकुआं: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं इकाई के त्रिवार्षिक संगठनात्मक चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। देर रात तक चली कड़ी मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारियों ने सभी पदों के आधिकारिक नतीजे जारी कर दिए। इस बार के चुनाव में व्यापारियों ने वर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ‘दानी भाई’ पर एक बार फिर अपना अटूट भरोसा जताते हुए उन्हें प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया है। दीवान सिंह बिष्ट ने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों के अंतर से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई है। इसके अलावा महामंत्री पद पर नंदन सिंह राणा और कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे ने शानदार जीत दर्ज की है।

अध्यक्ष पद: दीवान सिंह बिष्ट की एकतरफा जीत

व्यापारियों के बीच अपनी मजबूत पैठ और मिलनसार छवि का लाभ उठाते हुए श्री दीवान सिंह बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें कुल 649 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंदी श्री नरेश चौधरी को महज 303 मतों से ही संतोष करना पड़ा। दीवान सिंह बिष्ट ने 346 मतों के बड़े अंतर से विपक्ष को पछाड़कर लगातार तीसरी बार व्यापार मंडल की कमान अपने हाथ में ली है।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में बड़ा हादसा: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के वाहन पर गिरी विशाल चट्टान; शीशा टूटा, सूझबूझ से बाल-बाल बची जान

महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर रहा कड़ा मुकाबला

  • महामंत्री: इस महत्वपूर्ण पद पर श्री नंदन सिंह राणा और श्री अमजद खान के बीच बेहद नजदीकी और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। अंततः श्री नंदन सिंह राणा ने 512 मत पाकर विजय श्री प्राप्त की, जबकि श्री अमजद खान 440 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे।

  • कोषाध्यक्ष: कोषाध्यक्ष पद के चुनावी दंगल में श्री विनोद पांडे ने बाजी मारी। उन्हें कुल 515 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्री सुजीत कुमार गिरी को 404 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में बड़ा हादसा: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के वाहन पर गिरी विशाल चट्टान; शीशा टूटा, सूझबूझ से बाल-बाल बची जान

वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदों के विनर

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: त्रिकोणीय मुकाबले में श्री महेश भट्ट 450 मत पाकर विजयी घोषित हुए। वहीं श्री विशाल झा को 267 मत और श्री मनोज मौर्या को 136 मत मिले।

  • उपाध्यक्ष: इस पद पर श्री प्रकाश कुमार ने 506 मतों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदियों में श्री किशन भट्ट को 237 मत और श्री भुवन सिंह बिष्ट को 181 मत प्राप्त हुए।

  • संगठन मंत्री: श्री जितेंद्र गुप्ता ने सम्मानजनक बढ़त बनाते हुए 522 मत हासिल किए और जीत का सेहरा अपने नाम बांधा, जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहे श्री करीम खान को 404 मत मिले।

विजेताओं का जोरदार स्वागत, बाजार में जश्न का माहौल

नतीजों की आधिकारिक घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना स्थल के बाहर ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सहित पूरी कार्यकारिणी ने लालकुआं के समस्त छोटे-बड़े व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि लालकुआं के समस्त व्यापारी वर्ग की एकजुटता और विश्वास की जीत है। टीम बिना किसी भेदभाव के हमेशा व्यापारियों के हक और उनके सुख-दुख में अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में बड़ा हादसा: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के वाहन पर गिरी विशाल चट्टान; शीशा टूटा, सूझबूझ से बाल-बाल बची जान