बिन्दुखत्ता में अग्निकांड, हजारों का सामान जलकर राख

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिन्दुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला में अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते ग्रामीण का हजारो रुपये का राशन, भूसा, एम्पलीफायर, साउंड बॉक्स समते अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
यह भी पढ़े 👉 ऑपरेटर, ड्राइवर, मल्टी टास्किंग स्टाफ और फायरमैन के पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, पढ़े डिटेल
बुधवार की रात को करीब 12 बजे बिन्दुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला निवासी राजेन्द्र रावत के भूसे के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। घटना के समय राजेन्द्र का पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था। ड्यूटी से घर जा रहे युवको द्वारा शोरगुल कर राजेन्द्र के परिवार उठाया। जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीण व उसके परिजनों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब तक आग बुझती थी तब तक कमरे में रखा हजारों रुपए का भूसा, डीजे का एंपलीफायर, साउंड बॉक्स समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण राजेंद्र के अनुसार अग्नि कांड कांड में उसको करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित ग्रामीण राजेंद्र मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करता है। उन्होंने शासन प्रशासन से ग्रामीण को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार