उत्तराखंड में ओमीक्रोन का पहला मामला आया सामने, देहरादून की युवती में ओमीक्रोन वेरिएंट की पुष्टी

खबर शेयर करें -

देहरादूनः उत्तराखंड में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया है. देहरादून की एक महिला में ओमीक्रोन वेरिएंट की पुष्टी हुई है. उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने मामले की पुष्टी की है.

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा के मुताबिक देहरादून की कांवली रोड निवासी 23 साल की युवती बीती 8 दिसंबर को स्कॉटलैंड से दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची थी. इस दौरान एयरपोर्ट पर युवती का कोरोना सैंपल लिया गया था, जिसमें युवती की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई थी. युवती 8 दिसंबर की शाम को ही कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंच गई थी. सीएमओ कार्यालय के आईडीएसपी यूनिट के अनुरोध पर 11 दिसंबर को युवती से अपना सैंपल जांच हेतु एसआरएल लैब को अपने घर पर बुलाकर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

महानिदेशक डॉ. बहुगुणा ने बताया कि लैब रिपोर्ट के मुताबिक युवती का सैंपल 12 दिसंबर को पॉजीटिव पाया गया. इसके बाद युवती को घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया था. युवती को 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने और निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया था. युवती को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेशन किट भी उपलब्ध कराई गई थी. जिला सर्विलांस इकाई द्वारा युवती की निरंतर निगरानी की जा रही है. उसके माता-पिता का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

महानिदेशक डॉ. तुप्ति बहुगुणा ने बताया कि एसआरएल लैब को युवती के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश दे दिए गए हैं. ताकि ओमीक्रोन वेरिएंट को अलग किया जा सके. युवती में ओमीक्रोन वेरिएंट के होने की पुष्टि दिल्ली स्थित आईडीएसपी यूनिट द्वारा भी कर दी गई है. स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने देहरादून में ओमीक्रोन से ग्रसित पहला केस मिलने पर आम जनता से अपील की है कि वह घबराएं नहीं, सर्तकता एवं सावधानी के साथ कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन नियमित रूप से करते रहें.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad