देखे चौथे चरण का अपडेट : लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव अपडेट

लालकुआं: लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दुचौड़ में छात्रसंघ चुनावों में मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गई है, चौथे चरण तक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कार्तिक रजवार को कुल 227 मत मिले, जबकि तनुजा सामंत को कुल 168 मत मिले।
मंगलवार को महाविद्यालय में अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सयुक्त सचिव व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि में मतदान हुए, तीन बजे से मतगणना शुरू हुई, चौथे चरण तक एवीबीपी के अध्यक्ष पद के दावेदार कार्तिक रजवार को कुल 227 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी तनुजा को कुल 168 मत मिले। जबकि छात्रा उपाध्यक्ष प्रत्याशी उर्मिला को 244 मत, पिंकी को 135 मत मिले, कोषाध्यक्ष दीपक गोस्वामी को 119 मत व संदीप सिंह 260 मत मिले, सयुक्त सचिव प्रत्याशी में नितिन को 241 मत व क्षितिज 158 मत पड़े।


