खड़िया से संबंधित पांच उद्योग लगाए जाएंगे, जल्द ही लघु कुटीर उद्योग लगाए जाएंगे: चंदन राम दास

खबर शेयर करें -

बागेश्वरः कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया सोमवार को कांडा क्षेत्र पहुंचे. जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. दोनों के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं ने कालिका मंदिर परिसर समारोह का आयोजन कर रखा था. इस दौरान दोनों सबसे पहले कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर पर आयोजित सभा में मंत्री ने कहा कि कांडा के ससोला में स्वीकृत एएनएम ट्रेनिंग स्कूल का भवन के निर्माण को लेकर शीघ्र बजट स्वीकृत होगा.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि क्षेत्र में खड़िया भरपूर मात्रा में निकल रही है. यहां खड़िया से संबंधित पांच उद्योग लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि कांडा में खड़िया उद्योग लगाकर क्षेत्र का विकास किया जाएगा. स्थानीय स्तर पर प्राप्त कच्चे माल की उपलब्धता के अनुसार जल्द ही लघु कुटीर उद्योग लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार कायम होगा‌. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बुजुर्ग दंपति में अब दोनों को ही समाज कल्याण की पेंशन का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

वही कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि शिक्षकों की कमी झेल रहे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती और सीएचसी कांडा में महिला चिकित्सक की तैनाती कराई जाएगी। सड़कों का सुधारीकरण होगा। मंडल अध्यक्ष आनंद धपोला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें जिपं अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, उम्मेद सिंह माजिला, भाजपा नेता सुंदर सिंह गढ़िया, हीरा सिंह कर्म्याल, डॉ. राजेंद्र परिहार, सुरेश कांडपाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad