पंतनगर में करंट लगने से पांच बंदरों की मौत, वन महकमे में मची खलबली

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: तारबाड़ में करंट छोड़ने से टा कॉलोनी में पांच बंदरों की मौत हो गई. जिसके बाद वन विभाग अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारियों में जुट गया है.मृत बंदरों की पीएम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है. जिसके बाद वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है.

बंदरों की मौत से वन विभाग में हड़कंप: काशीपुर में बंदरों को जहर देकर मारने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय स्थित टा कॉलोनी में करंट लगने से पांच बंदरों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने मृत बंदरों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मृत बंदरों की पीएम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है.जिसके बाद वन विभाग अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारियों में जुट गया है.

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश

आगे की कार्रवाई में जुटा वन महकमा: बता दें कि सबसे पहले स्थानीय लोगों ने तारबाड़ में मृत बंदरों को देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी. बताया जा रहा है कि बंदरों को दफनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत बंदरों को कब्जे में लिया. बीते देर शाम बंदरों की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है. जिसके बाद विभाग दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गया है.

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत: प्रेमी की हत्या कर ट्रक समेत जलाया, रुद्रपुर की शादीशुदा प्रेमिका गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में सड़क हादसा निकला सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में पर्दाफाश