कुत्ते के पीछे भाग रहा तेंदुआ कुत्ते के साथ बोरवेल में फंसा, वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू करने के प्रयास के दौरान जंगल में भागा तेंदुआ

Leopard running after dog trapped in borewell with dog

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर। निकटवर्ती क्षेत्र कुंडा के गौरा फार्म में आज तेंदुआ और कुत्ता दोनों एक साथ बोरवेल में फस गए बताया जा रहा है कि तेंदुआ कुत्ते का शिकार करते करते बोरवेल् तक आ पहुंचा इधर खेत के मालिक आशुतोष कश्यप ने जब सुबह यह माजरा देखा तो तत्काल वन विभाग को सूचित किया परंतु वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए को रेस्क्यू करने के दौरान तेंदुआ जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: आपस में टकराईं चार बाइकें, 3 युवकों की दर्दनाक मौत और 6 गंभीर घायल

बुधवार की सुबह गौरा फार्म में खेत मालिक आशुतोष कश्यप ने वन विभाग को सूचना दी कि बोरवेल में एक तेंदुआ फंसा हुआ है सूचना पर मौके पर पूरी टीम के साथ पहुंचे
वनक्षेत्राधिकारी संजीव कुमार ने तेंदुये को पकड़ने की तैयारी शुरू की। वहां लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी कि इसी बीच तेंदुआ पाइप से निकल कर बोर बेल के कौने में छिप कर बैठ गया। जैसे ही वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिये जाल फेंकने का प्रयास किया। तेंदुआ बोर बेल से छलांग मारकर बाहर निकल आया और देखते ही देखते जंगल की ओर भाग गया। उधर बताया जा रहा है कि कुत्ते का शिकार करते समय दोनों बोरबेल में कूद पड़े और पाइप में एक साथ फंस गए। बहरहाल तेंदुये की गांव में आमद से वहां लोगों में दहशत है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर