नहीं रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, साढ़े 11 बजे ली अंतिम सांस
कोरोना ने बीती रात देश के करोड़ों खेल प्रमियों का बड़ा सदमा पहुंचाया है। दुनिया में फ्लाइंग सिख के प्रसिद्ध मिल्खा सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया। देर रात लगभग साढ़े 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनकी हालत गुरूवार रात से ही खराब हो रही थी। तेज बुखार के साथ उनका आक्सीजन लेवल भी कम हो गया था। लेकिन मिल्खा सिंह एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी कोरोना रिपोर्ट पहले ही नेगेटिव आ चुकी थी, लेकिन 91 वर्षीय मिल्खा सिंह की कोविड-19 के बाद उत्पन्न हुई जटिलताओं के कारण हालत गंभीर हो गयी थी। पिछले रविवार को ही उनकी पत्नी निर्मल कौर का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था।
यह भी पढ़े 👉 भारी बारिश के चलते गंगा, समेत तमाम नदियां उफान पर, घाट पिथौरागढ़ रोड पर लगी लंबी गाड़ियों की कतारें
बात दे कि मिल्खा सिंह की सेहत खराब होने पर प्रधानमंत्री ने स्वयं फोन कर उनका हाल पूछा था और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी प्रधानमंत्री ने मिल्खा सिंह का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा था कि देश के युवाओं को उनके मार्गदर्शन की जरूरत है और आप जल्द ही स्वस्थ होकर टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।
यह भी पढ़े 👉 जानना चाहते हैं कि कैसे की जाए कान की सफाई, तो जरूर पढ़े ये टिप्स
केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने ट्विटर पर मिल्खा सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वादा करते हैं कि वह मिल्खा सिंह की आखिरी इच्छा को पूरा करेंगे। वीडियो में मिल्खा सिंह ये कहते हुए दिख रहे हैं कि उनकी आखिरी इच्छा है कि जैसे उन्होंने एथलेटिक्स में देश के लिए गोल्ड जीता, वैसे ही कोई देश का नौजवान देश के लिए रोम ओलंपिक में गोल्ड जीते और भारत का झंडा लहराए।


