लगातार पांचवें दिन भी मूसलधार वर्षा जारी, PM Modi ने जाना CM धामी से उत्‍तराखंड का हाल

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर उत्तराखंड में भारी बारिश के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने जान-माल की क्षति, सड़कों की स्थिति सहित चार धाम यात्रा, कृषि, किसान और फसलों की स्थिति तथा कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने भारी बारिश से विभिन्न स्थानों पर हुए जन धन की हानि और बाधित सड़कों के साथ ही चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्‍होंने किसानों और फसलों की स्थिति के बारे में भी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2027 के चुनावी समर की बिसात बिछनी शुरू: भाजपा ने जारी किया डेढ़ महीने का रोडमैप, कांग्रेस की 17 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं। जगह-जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई है, ताकि बाधित सड़कों को तुरंत खोला जा सके। उच्च स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रधानमंत्री ने केंद्र से पूरे सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया। सीएम धामी ने ट्वीट में लिखा कि पीएम मोदी ने फोन पर उनसे राज्य में भारी बारिश से उत्पन्न हालात की जानकारी ली. उन्होंने लिखा कि पीएम को प्रदेश में जान-माल और फसलों की क्षति, सड़कों की स्थिति, चार धाम तथा कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी दी. पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम को राज्य आपदा प्रतिवादन दल, पुलिस और प्रशासन द्वारा पूरी तरह से सतर्क रहकर किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में भी अवगत कराया.

यह भी पढ़ें 👉  2027 के चुनाव से पहले एक्शन मोड में भाजपा: संगठन और राष्ट्रवाद के दम पर बिछाई चुनावी बिसात, 16 व 18 अगस्त को होगी क्षेत्रवार समीक्षा

बारिश के कारण कई जगह ट्रैफिक प्रभावित

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई जगह ट्रैफिक प्रभावित हुआ. भारी बारिश होने के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर, राज्य पुलिस ने लोगों से पहाड़ों की यात्रा से बचने की अपील की है. लगातार बारिश के कारण गंगा सहित प्रमुख नदियां उफान पर हैं. बारिश को देखते हुए प्रशासन चौकस है और नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू सहकारी समिति के विभाजन का विरोध: 47वें वार्षिक अधिवेशन में नई समिति न बनाने का प्रस्ताव पारित, 24.92 करोड़ का बजट मंजूर
Ad Ad Ad Ad