उत्तराखंड में 2027 के चुनावी समर की बिसात बिछनी शुरू: भाजपा ने जारी किया डेढ़ महीने का रोडमैप, कांग्रेस की 17 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठक

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल—भाजपा और कांग्रेस—अभी से अपने-अपने संगठनों को धार देने और धरातल पर रणनीति उतारने में जुट गए हैं। एक तरफ जहां सत्ताधारी भाजपा के लिए लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ‘हैट्रिक’ लगाने की चुनौती है, वहीं पिछले दो चुनावों से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस के लिए वापसी का बड़ा मौका है। दोनों ही पार्टियां ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के मूल मंत्र पर काम करते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को लामबंद कर रही हैं।
भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान; 16 अगस्त को हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल की बड़ी बैठक
भाजपा ने आगामी डेढ़ महीने के लिए अपने सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली है। हाल ही में नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक के बाद ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ जैसे अभियानों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में 16 अगस्त को हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के सभी जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही शक्ति केंद्र बैठकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रमों के जरिए भाजपा बूथ प्रबंधन को मजबूत करने में जुटी है।
दिल्ली में रणनीति बनाएगी कांग्रेस, गणेश गोदियाल बोले— ‘जनता भाजपा सरकार से त्रस्त, बदलाव को तैयार’
दूसरी ओर, कांग्रेस भी भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए 17 अगस्त को दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने जा रही है, जिसमें आगामी डेढ़ महीने के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व से उत्तराखंड में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभाओं व कार्यक्रमों की सहमति मिल चुकी है। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और भर्ती पेपर लीक जैसे अहम मुद्दों से जनता त्रस्त है और सरकार बदलने का इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विकास पुरुष हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल: कांग्रेस नेता मोहन कुड़ाई का बयान, क्षेत्र में दूरदर्शी सोच की दी मिसाल
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो सगे भाइयों की 97 दिन बाद सकुशल वतन वापसी: सीएम धामी के हस्तक्षेप पर भारतीय दूतावास ने कराई घर वापसी