पहली बार चोरी में असफल हुए चोर ने दूसरी बार घटना को दिया अंजाम,लेकिन तीसरी आंख ने शातिर चोर का कुछ घण्टो में कर दिया पर्दाफाश

The thief who failed in theft for the first time executed the incident for the second time, but the third eye exposed the vicious thief in a few hours.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लाल कुआं। चोर कितना भी शातिर हो परंतु कहीं ना कहीं वह अपना सबूत छोड़ दी जाता है ऐसा ही लाल कुआं में व्यापारी नेता के यहां हुई चोरी  शामिल लाल कुआं निवासी सुमित कुमार उर्फ पुत्तू पुत्र पप्पू सिंह ने व्यापारी नेता संजय जोशी की दुकान पर पूर्व में चोरी करने का असफल प्रयास किया गया था और पकड़ा गया था जिससे नाराज सुमित ने उक्त दुकान को दुबारा निशाना बनाते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तो तोड़ दिया परंतु तोड़ने से पहले कैमरे में कैद हो गया और पुलिस के हाथों से बच न सका।नगर के गोला रोड पर स्थित व्यापारी नेता की दुकान में बीती रात हुई चोरी का लाल कुआं पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए चोरी में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया माल भी बरामद किया है इधर व्यापार मंडल की टीम ने लाल कुआं पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करने पर टीम को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी

 

गुरुवार को कोतवाली में व्यापारी नेता के यहां हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि मंगलवार की रात गौलारोड़ स्थित रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात चोर ने व्यापारी नेता संजय जोशी की मोबाइल एवं मैमौरीज डिजिटल फोटो स्टूडियो की दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर हजारों रुपए की नगदी सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया था। जिसको लेकर गांधीनगर वार्ड नंबर दो निवासी दुकान स्वामी संजय जोशी ने बुधवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था जिसको गंभीरता से लेते हुए आरोपी चोर को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया।पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें एक अभियुक्त चोरी करता साफ दिख रहा था। वहीं बुधवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चोर को रूद्रपुर किच्छा बाईपास मंदिर के पास चीनी मिल को जाने वाले रोड से धर दबोचा लिया है ।आरोपी की पहचान सुमित कुमार उर्फ पुत्तू पुत्र पप्पू सिंह निवासी खड्डी मौहल्ला थाना लालकुआं के रूप में हुई है उन्होंने कहा कि आरोपी ने पुर्व में उक्त दुकान पर चोरी का प्रयास किया था जिसमें वह पकड़ा गया था इसी से नाराज होकर उसने पुनः चोरी की इस घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद

इधर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 11 मोबाइल मल्टीमीडिया,3 कीपैड मोबाइल, 1 साईड बैग ,1 निकाॅन कम्पनी का काले रंग का DSLR कैमरा,13 मोबाइल कवर,13 एडप्टर,14 डाटा केबल,3 चर्जार,6 एयर बड,2 हाथ घड़ी,2 पैंट,1 कमीज, 1 मफलर,1 बैल्ट,2 टी-शर्ट,1 मोबाइल गत्ते के डिब्बे,तथा कुल नगदी 4981 रूपए बरामद की है ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए सामान को दिल्ली बेचने जा रहा था। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सभी सामान बरामद कर लिया है वहीं पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल डी आर वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी, उपनिरीक्षक रजनी आर्य, उपनिरीक्षक नीरज सिंघल,कांस्टेबल किशोर रौतेला,चन्द्रशेखर, संदीप राय,गुरमेज सिंह,कमल बिष्ट, आनंदपुरी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

बॉक्स

चोरी की घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने ₹5000 और व्यापार मंडल की टीम ने 5100 नगद इनाम देने की करी घोषणा

लालकुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 5 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है। इधर 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करने पर लालकुआ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस टीम को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ तथा 51 सौ रूपए नगद देकर सम्मानित किया।