हल्द्वानी में विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां अमेरिकी मूल की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जी हां हल्द्वानी मेडिकल चौकी क्षेत्र के एक अस्पताल में बीते शनिवार की रात महिला की मौत की खबर सामने आई। बुजुर्ग महिला अमेरिका मूल की थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मोर्चरी में रखवाया है। अमेरिका में रहने वाली वृद्धा की बेटी को भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने इस बारे में मीडिया को कुछ खास जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार 69 साल की यवेटे क्लेयर रोजर अमेरिका के टेक्सास प्रांत की निवासी थी। इन दिनों यवेटे क्लेयर रोजर हल्द्वानी के चोरगलिया निवासी मीनाक्षी बजेठा के घर रहती थीं।
यह भी पढ़े 👉 मिशन 2022 के लिए बीजेपी ने अपना चुनावी सर्वे किया पूरा, 30 मौजूदा विधायकों पर संकट
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रोजर धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनका कैंची धाम मंदिर से लंबे समय से काफी लगाव था। इससे पहले वह जागेश्वर धाम समेत कई अन्य धामों की यात्रा कर चुकी थीं। यवेटे क्लेयर रोजर लंबे समय से भारत में रह रही थीं। जानकारी मिली है कि उन्होंने यहां से पीएचडी भी की थी। इस बार उनका वीजा 7 फरवरी 2028 तक का था। ये वीजा 8 फरवरी 2018 को जारी हुआ था। मामले में पुलिस का कहना है कि वृद्धा यवेटे क्लेयर रोजर चोरगलिया में भी पूजा-पाठ करती रहती थीं। बीते शनिवार रात अचानक तबीयत खराब होने पर मीनाक्षी उन्हें क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में लाई थीं, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की रिपोर्ट पुलिस ने एसएसपी, डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को भेज दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिस से अभद्रता कर बीच सड़क लगाया वाहन; दिल्ली के 3 हुड़दंगी गिरफ्तार, गाड़ी सीज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर पुलिस लाइन में भीषण आगजनी: सीज और लावारिस वाहनों के यार्ड में भड़की आग; रिक्रूट जवानों और दमकल की 5 गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू, 40 बाइकें स्वाहा