लालकुआं की महिला से फेसबुक फ्रेंड बनकर 16 लाख रुपये ठगने वाला विदेशी युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लालकुआं: कोतवाली पुलिस ने फेसबुक में दोस्ती कर लालकुआं की महिला से करीब 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अफ्रिका के नागरिक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

गत माह राजीव नगर बंगाली कालोनी निवासी शीला चतुर्वेदी पत्नी दीपक कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व उसकी क्रिस ईडन नामक व्यक्ति से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई। सात अक्टूबर को उसके पास फोन आया। जिसने अपने आप को दिल्ली एयरपोर्ट का कर्मचारी बताते हुए लंदन से पार्सल  आने की जानकारी दी। और बताया कि पार्सल 45 लाख रुपए का है जिसकारण उसे सेवी ने पकड़ लिया है। महिला से सोचा की सायद उसके फेसबुक मित्र क्रिस ईडन ने यह पार्सल भेजा होगा। फोन करने वाले ने उससे पार्सल छुड़ाने के एवज में 95 हजार रुपए भेजने को कहा। जिसपर महिला ने उसके बताए एकाउंट में पैसे भेज दिए। जिसके बाद दूसरे नंबर से फोन कर इनकम टैक्स की कार्यवाही के नाम पर डराकर साढ़े चार लाख रुपए की डिमांड की गई। महिला ने जेवरात गिरबी रखकर फिर से पैसे भेज दिए। इसी प्रकार डरा धमकाकर विदेशी नगारिक द्वारा महिला से करीब 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। जिसके बाद भी आरोपी लगातार महिला को फोन कर पैसो की डिमांड कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद

इधर महिला ने आरोपी द्वारा भेजी गई रसीद की जांच की तो वह फर्जी पाई गई। जिसके बाद महिला ने क्रिस ईडन नामक व्यक्ति व एक अन्य अज्ञात महिला विरूद्ध तहरीर दी । पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने सर्विलांस के माध्यम से मूल रूप से अयंमा ओवरयन अफ्रीका निवासी करीम कोन पुत्र जेरीगोवे सोवन्डे को उसके हाल निवास चन्दन बिहार, बाहरी नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से धोखाधड़ी में प्रयुक्त मोबाइल, लेपटोप, 10 सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड भी बरामद किए है। विदेशी नागिरक को गिरफ्तार करने वाली टीम में  उपनिरीक्षक कृपाल सिह, हेडकास्टेबल दीपक अरोरा, कास्टेबल अनिल शर्मा आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के आंबेडकर नगर में बंद मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग: 5 लाख का सामान जलकर खाक, गनीमत रही खाली था घर

मामले में एक अज्ञात महिला की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा आरोपी के खातों को सीज करने के साथ जिन खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया उनकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad