प्रचंड वोटों से अजय भट्ट की जीत का संकल्प लेते हुए पूर्व चेयरमैन पवन चौहान की भाजपा में घर वापसी

Former Chairman Pawan Chauhan returns home to BJP, taking pledge for Ajay Bhatt's victory with a fierce vote.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को प्रचंड मतों से विजई बनाने का संकल्प लेते हुए पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने भाजपा में घर वापसी कर ली है।देहरादून में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत कर उन्हें भाजपा का पटका पहनाया, पवन चौहान को पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुवे महेंद्र भट्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पवन चौहान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है वह आज से ही पार्टी के प्रचार प्रसार में जुट जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  घर की सफाई कर रही बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

देहरादून से टेलिफोनिक वार्ता में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तथा लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके पवन चौहान ने कहा कि इस बार फिर नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट रिकॉर्ड मतों से जीतकर इस बार भाजपा 400 पार के मूल मंत्र से भी आगे जाएगी।। गौरतलब है कि पवन कुमार चौहान द्वारा भारतीय जनता पार्टी की एक बार पुनः सदस्यता ग्रहण करने से लालकुआं क्षेत्र के कुछ वरिष्ठ भाजपाइयों को झटका लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया

सूत्रों से पता चला है कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कुछ जिम्मेदार भाजपा नेताओं ने पार्टी मुख्यालय को पत्र भेज कर अवगत कराया था कि पूर्व चेयरमैन पवन चौहान को भाजपा में पुनः शामिल न किया जाए, उनकी घर वापसी से कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा तथा पार्टी को नुकसान भी हो सकता है, उक्त आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए भाजपा हाईकमान ने पवन चौहान की लोकसभा चुनाव से मात्र दो दिन पूर्व पार्टी में पुनः सदस्यता ग्रहण करा दी है, इसके बाद संभावना व्यक्त की जा रही है कि लालकुआं क्षेत्र में आने वाले समय में यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहेगा