काशीपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड में अपनी सक्रीयता पर कह दी यह बड़ी बात – जब तक प्राण है तब तक सक्रिय रहना चाहिए, मै तो हमेशा से ही सक्रिय रहता हूँ
Former Chief Minister Bhagat Singh Koshyari, who reached Kashipur, said this big thing on his activism in Uttarakhand - one should remain active as long as there is life, I have always been active.

काशीपुर। काशीपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। प्रदेश से युवाओं के पलायन पर बोलते हुए पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने अगर वो यही काम करें तो वह सम्पन्न होंगे और उत्तराखंड आत्मनिर्भर राज्य बनेगा।
बुधवार को काशीपुर के खड़कपुर देवीपुरा स्थित एक रिसार्ट में पूर्व राज्यपाल/पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों द्वार उनसे उनकी एकाएक सक्रियता के सवाल पर श्री कोश्यारी ने कहा कि जब तक प्राण है तब तक सक्रिय रहना चाहिए, मै तो हमेशा ही सक्रिय रहता हूँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नें जनता के हित में कई योजनाएं चलाई हुई है। यहाँ के लोग लखनऊ, दिल्ली आगे जाकर छोटे छोटे काम करते है, अगर वो यही काम करें तो वह सम्पन्न होंगे उत्तराखंड आत्मनिर्भर राज्य बनेगा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र सिंह, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट, रजत सिद्धू, के के अग्रवाल (एड), अभिषेक गोयल, वैशाली गुप्ता, लवीश अरोरा, अमित नारंग, गुरुबख्श बग्गा, राहुल पैगिया, डॉ गिरीश तिवारी, सुधा शर्मा, डॉ सुदेश चौहान, सर्वजीत सिंह, रीति नागर, प्रशांत पंडित, पुष्कर बिष्ट, सर्वेश बाली, अशोक चावला, जगवीर सिंह, पंकज शर्मा, कमल राही, रिकी पोंटिंग आदि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

