कांग्रेस की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी मालती विश्वास के बड़े बेटे की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से दुखद खबर सामने आई है। एक खबर के मुताबिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी मालती विश्वास के बड़े बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

वह इनोवा कार में अपने दोस्त के साथ हल्द्वानी से रूद्रपुर की ओर जा रहे थे कि सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी-रूद्रपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर में मालती विश्वास के बड़े बेटे 27 वर्षीय शिवम विश्वास व उनके एक मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिसिटी चिकित्सालय रूद्रपुर ले जाया गया जहां शिवम ने दम तोड़ दिया..शिवम की मौत की खबर सुनते ही शक्तिफार्म-सितारगंज के तमाम राजनैतिक-सामाजिक लोग मालती विश्वास के घर पहुंचने लगे। शिवम की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

मालती विश्‍वास इस बार भी टिकट की प्रबल दावेदार हैं। बेटा शिवम पिता का कारोबार संभालने के साथ मां के साथ पार्टी में भी सक्रिय था। तीन साल पहले शिवम की शादी बहेड़ी में हुई थी। बीते साल ही वह दो जुड़वा बच्‍चों का पिता बना था। जिनमें एक बेटी और एक बेटा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल: बेलगढ़ नाले के उफान में बहने से बचा बाइक सवार, भूस्खलन से 25 सड़कें बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा