पूर्व मंत्री की बहू का आया गैरमर्द पर दिल, कहा- छोड़ दो परिवार, नहीं तो…

खबर शेयर करें -

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में कंप्यूटर ऑपरेटर महिला पर हुए गोलिबारी मामले में अब नया मोड़ सामने आया है. इस मामले में अब बिहार के पूर्व मंत्री के बहू पर गंभीर आरोप लगा है.

हालांकि पुलिस फिलहाल मामले की जांच की बात कह रही है. घायल महिला ने अपने बयान में बिहार के पूर्व मंत्री की बहू पर गंभीर आरोप लगाया है.

दरअसल 25 जून को अहले सुबह बेला थाना क्षेत्र के बेला औद्योगिक इलाके में कंप्यूटर ऑपरेटर संस्कृति वर्मा अपनी स्कूटी से जा रही थी. तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमे महिला को तीन गोली लगी. घायल स्थिति में महिला को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई. वहीं होश में आने के बाद महिला ने अपने बयान मे पूर्व मंत्री की बहू पर गंभीर आरोप लगाया है.

पूर्व मंत्री की बहू पर लगाया आरोप
महिला ने अपने बयान में कहा कि कुछ दिन पूर्व उसका विवाद पूर्व मंत्री की बहू रूपा से हुआ था. रूपा के कार शो रूम में संस्कृति वर्मा का पति आर्यन वर्मा काम करते था. संस्कृति ने पुलिस को बताया कि रूपा शर्मा उसके पति पर बीवी और बच्चों को छोड़ने का दवाब बनाती थी. लेकिन उसके पति ने इससे साफ़ इंकार कर दिया, जिसको लेकर उसके पति ने एक साल पहले नौकरी छोड़ दी थी.

चल रही है जांच
संस्कृति पर इससे कुछ दिनों पहले एक बार और हमला हुआ था. उस समय संस्कृति को कुछ लोगों ने मारा था. अब उसपर फायरिंग की गई, जिसमें उसे तीन गोलियां लगी. वहीं मामले को लेकर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. वहीं महिला के बयान को लेकर सिटी एसपी ने कहा कि सभी एंगल की जांच की जा रही है. फिलहाल इस तरह के आरोपों का कोई साक्ष्य नहीं मिला है.