उत्तराखंड: थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन

खबर शेयर करें -

देहरादून: थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का आज निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से बीमार थीं और दिल्ली व देहरादून के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा ने जारी की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची

उनके निधन की खबर से उत्तराखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुन्नी देवी शाह का अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग संगम तट पर किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में उनके योगदान को याद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने 8 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी की, नैनीताल से दीपा दरमवाल उम्मीदवार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: सड़क न होने से खाई में गिरकर युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें