लालकुआं: गौला नदी पर करोड़ों के तटबंध पहली बारिश में क्षतिग्रस्त, जांच के आदेश

खबर शेयर करें -

लालकुआं: लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में गौला नदी के किनारे किसानों की ज़मीनों की सुरक्षा के लिए बनाए गए करोड़ों रुपये के बाढ़ सुरक्षा तटबंध और चेकडैम पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए ज़िला प्रशासन से शिकायत की है, जिसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!

 

स्थानीय लोगों का विरोध और मांग

 

गौला नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि हर साल नदी में भू-कटाव के कारण भारी नुकसान होता है। उनका आरोप है कि सरकार हर साल बाढ़ सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करती है, लेकिन तटबंध और चेकडैम हल्की बारिश भी नहीं झेल पाते और बह जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने लालकुआं तहसील में प्रदर्शन भी किया और चेतावनी दी कि यदि उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


 

प्रशासन की कार्रवाई

 

इस मामले में उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने बताया कि जिलाधिकारी नैनीताल को शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए वन विभाग, सिंचाई विभाग और अन्य विभागों को मिलाकर एक संयुक्त समिति बनाई जा रही है। यह समिति जांच के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बाली की पैरवी पर धामी ने दिखाई दरियादिली, पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों को 150% से 15% शुल्क की बड़ी राहत!
Ad